Gayatri Mantra

श्‍वेता

रोजाना सुबह करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे

गायत्री मंत्र  'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।'

गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्रों में एक माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गायत्री मंत्र के जाप से कई चमत्कारी लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले फायदों के बारे में।

विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है।

यदि किसी व्यक्ति को बहुत क्रोध आता है तो इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति का क्रोध धीरे धीरे शांत होने लगता है।

यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहता है।

गायत्री मंत्र के जाप से कई तरह की परेशानियों से राहत मिलती है। इसका जाप करने से चेहरे पर चमक आती है और शरीर निरोगी बनता है।

श्‍वेता

Basant Panchami

बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानें महत्व