प्रतिमा सिंह
_____
गरुड़ पुराण में सफल जीवन के कुछ महत्वपूर्ण गुण भगवान विष्णु द्वारा बताए गए हैं। जिनसे रोग से मुक्ति और धन लाभ मिलता है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति दूसरों के प्रति द्वेष की भावना रखता है, वहअपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता है।
दूसरों के प्रति द्वेष की भावना रखने वाले व्यक्ति आपके संगत से दूरी बना लें। क्योंकि इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ सकता है।
लक्ष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाला और मेहनत, लगन से कार्य करने वाला व्यक्ति हमेशा सफलता की बुलंदी को छूता है।
जो व्यक्ति बीमारियों से दूर रहता है और सदा ऊर्जावान रहता है, उसे ही सफलता प्राप्त होती है। मार्ग में कोई भी अड़चन उत्पन्न नहीं होती है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलता है वही सफल और सम्मानित व्यक्ति कहलाता है।
जो व्यक्तिअनुशासन का पालन करके जीवन व्यतीत करता है और लक्ष्य के लिए आगे बढ़ता है, वही जीवन में सफलता प्राप्त करता है।
प्रतिमा सिंह