श्‍वेता

Gardening Tips

घर पर अपराजिता के पौधे उगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अपराजिता का पौधा घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपराजिता के पौधे को हरा-भरा रख सकते हैं।

अपराजिता के पौधे के गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां कम से कम 6 से 8 घंटे धूप मिल सके। इससे आपका पौधा खिला रहता है।

पौधे को नियमित रूप से पानी दें लेकिन गमले को पानी से ज्यादा न भरें  बल्कि सीमित मात्रा में पौधे में पानी दें, जिससे पौधे की मिट्टी नम बनी रहे।

समय-समय पर अपराजिता के पौधे की प्रूनिंग करते रहें। इसके लिए मृत और मुरझाए फूल, सूखी पत्तियों और शाखाओं को पौधे से अलग करते रहें।

अपराजिता के पौधे की लम्बाई लगभग दस से पंद्रह फिट हो जाती है। इसलिए बेल को बढ़ने के लिए रस्सी या फिर लकड़ी का सहारा जरूर दें।

गमले में पानी भरा होने की वजह से पौधे में कीट पनपने लगते हैं, जो कि पौधे के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए गमले में पानी जमा न होने दें।

पौधे को कीड़ों से बचाने के लिए समय-समय पर कीटनाशक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप नीम के तेल में पानी मिलाकर पौधे पर छिड़काव करें।

श्‍वेता

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि में प्याज और लहसुन का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए?