सुनैना
गंगा सप्तमी सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह देवी गंगा की पूजा के लिए समर्पित है।
यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 मई, 2024 को मनाया जाएगा।
आज हम आपको बताएंगे कि गंगा सप्तमी पर गंगा जी में कौन सी चीजें नहीं डालनी चाहिए,तो आइए जानें इसके बारे मेंं -
गंगा सप्तमी के दिन गंगी जी में अस्थियां डालने से बचना चाहिए। इस दिन इसमें भूलकर भी पुराने वस्त्र नहीं डालने चाहिए।
शैम्पू, साबुन स्नान आदि की चीजें गंगा जी में डालने से बचना चाहिए। इस दिन हवन व पूजन सामग्री जो पहले की हो उन्हें डालने से बचना चाहिए।
गंगा सप्तमी पर गंगा जी की पवित्रता का खास ख्याल ररखना चाहिए और अशुद्ध चीजों को गंगा नदी में डालने से बचना चाहिए।
अगर आर गंगा सप्तमी पर गंगा जी में स्नान कर रहे हैं, तो इस दिन स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान करें।
सुनैना