उत्सव 

गणेश जी को दूर्वा माला चढ़ाने के फायदे

Ayushi Jain 

गणेश चतुर्थी 2024 का पर्व भक्तों के लिए विशेष उत्साह और भक्ति का अवसर लेकर आएगा। इस पावन दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें विघ्नहर्ता और बुद्धि के देवता माना जाता है।

शास्त्रों में गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि दूर्वा घास गणेश जी को अत्यंत प्रिय है और इसे चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। 

गणेश जी को दूर्वा की माला पहनाने से कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। दूर्वा घास न केवल गणेश जी को प्रसन्न करती है बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

दूर्वा माला चढ़ाने के फायदे

दूर्वा की माला गणेश जी को अर्पित करने से उनका मन प्रफुल्लित हो उठता है। इससे न केवल व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। 

दूर्वा की माला पहनाने से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। दूर्वा की माला अर्पित करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

घर पर कोई संकट आने वाला है तो दूर्वा की माला का नियमित पूजन इस संकट को टालने में सहायक हो सकता है। दूर्वा की माला न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक मानी जाती है।

गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करने से व्यक्ति के ज्ञान में वृद्धि होती है। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाने से उनकी कृपा सदैव बनी रहती है।

उत्सव 

गणेश चतुर्थी पर बन रह ये खास योग, बदलेगी किस्मत 

Ayushi Jain