स्वाति कुमारी
गणेश चतुर्थी के दसों दिन पूजा के समय पीले या सफेद वस्त्र ही धारण करें। ऐसे शुभ अवसर पर काले वस्त्र कतई ना पहनें।
गणपति बप्पा की पूजा में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि मान्यता के अनुसार तुलसी गणेश भगवान से शापित है।
पूजा के बाद पारण वाले खाने में चुकंदर, मूली, कटहल, लहसुन और प्याज आदि का सेवन वर्जित हैं। इनके सेवन से व्रत का फल नहीं मिलता है।
इस दिन पशु-पक्षियों को सताना, उन्हें मारना नहीं चाहिए। आप पशु-पक्षियों को भोजन करा सकते है। ये शुभ माना गया है।
घर में गणेशजी की स्थापना करना चाहती हैं, तो नई मूर्ति खरीद लें और पुरानी मूर्ति को विसर्जित कर दें। एक घर में दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
गणेश चतुर्थी के दस दिनों में आप गणपति बप्पा को बिना भोग लगाएं भोजन ना करें। आप उनकी मनपसंद मिठाईयां भोग लगाएं।
भगवान गणेश को स्थापित और विसर्जित करने के समय अपना मुख्य द्वार बंद नहीं करना चाहिए। घर में किसी का रहना आवश्यक है।
स्वाति कुमारी