प्रतिमा सिंह
सावन विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी पूजा होती है। ये व्रत 20 अगस्त, रविवार के दिन रखा जाएगा।
इस पूजा थाली में कुछ खास चीजों को शामिल किया जाता है, जिनके बिना गणेश पूजा अधूरी होती है।
गणेश पूजा में थाली सजाते समय सबसे पहले थाली के बीच में स्वास्तिक जरूर बनाना चाहिए।
पूजा की थाली में कुमकुम, चावल, हल्दी, गुलाल, दूर्वा घास की गांठें और कर्पूर जरूर शामिल करें।
इसके बाद जनेऊ, इलाइची, लौंग, सुपारी, हार-फूल, गंगाजल, शहद, दही को भी थाली में रखें।
साथ ही लाल मौली, मोदक, पंचामृत, दूध, मौसमी फल और नारियल को रखना भी शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश की पूजा के थाली में रोली, लाल कपड़ा, दीपक, कलावा, दक्षिणा आदि चीजें जरूर रखें।
माना जाता है कि शामिल की जाने वाली पूजन सामग्री की सभी चीजें अलग-अलग बातों की प्रतीक हैं।