Frooti Recipe: गर्मियों में फ्रेश फील करने के लिए घर पर बनाएं मैंगो फ्रूटी

BY PRATIMA SINGH

बाहर की डब्‍बाबंद मैंगो फ्रूटी खरीदने की बजाय जानें इसे बनाने का तरीका

मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए  पके और कच्‍चे आमों को अच्‍छे से धोकर छील लें

आम की गुठली अलग कर लें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें

अब  कुकर में इन कटे आमों को एक गिलास पानी के साथ डालें 

दो सीटी लगने के बाद कुकर का ढक्‍कन खोलें और आम के पल्‍प में चीनी मिलाएं  

इसके बाद गूदे को मिक्‍सर में डालकर उसकी प्‍यूरी बना लें और फिर इसमें पानी मिलाएं

मिश्रण को छलनी से छान लें और अगर पल्‍प ज्‍यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें

अब इस जूस को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर तैयार है आपकी ठंडी-ठंडी मैंगो फ्रूटी