श्‍वेता

Foot Care

पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

धूप में पैरों पर टैनिंग की समस्या हो जाती है, जिससे पैर काले और गंदे दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं, पैरों से टैन को कम करने के उपाय।

2 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे बादाम तेल की मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें।

एलोवेरा

दो बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में दही या दूध मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इसे पैरों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

संतरा

पपीते के गूदे में 1चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें।

पपीता

आलू के रस में थोड़े सा शहद मिलाकर  पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं और 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

आलू का रस

1चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

चंदन

2 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा ठंडा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को पैरों पर लगाएं और15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

हल्दी

2 चम्मच दही में एक चम्मच शहद और  नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

दही

2 चम्मच बेसन में 1चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दूध और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पैरों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

बेसन

श्‍वेता

Skin Care: सन टैन हटाने के लिए ये हैं 8 किचन इंग्रेडिएंट्स