बसंत पंचमी पर बनाएं ये
खास पीले पकवान
Basant Panchami
निधि मिश्रा
मीठे पीले चावल
बसंत पंचमी में मां सरस्वती को प्रसाद में मीठे चावल चढ़ा सकते है। इसे चावल, शक्कर और ड्राई फ्रूट्स के साथ तैयार कर सकते है।
खिचड़ी
पीली डिश में आप खिचड़ी तैयार कर सकते है। इसे आप मसालों के साथ नमकीन और
गुड़ के साथ मीठी खिचड़ी बना सकते है।
केसर फिरनी
मीठे के रूप में आप केसर की फिरनी बनाएं। पीला होने की वजह से आप इसे भोग के
रूप में मां सरस्वती को चढ़ा भी सकते है।
मीठी बूंदी
प्रसाद के रूप में आप मां सरस्वती को मीठी बूंदी बना चढ़ा सकते है। आप चाहे तो बूंदी के लड्डू भी भोग के लिए रखना अच्छा होता है।
केसर पूरी
आप इस दिन लंच या डिनर में आलू की
खट्टी मीठी सब्जी के साथ केसर की सॉफ्ट पूड़ी
बनाएं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है।
बेसन लड्डू
मीठे में आप मां सरस्वती के लिए बेसन के लड्डू भी तैयार कर सकते है। इस भोग
से मां सरस्वती आप से खुश हो जाएंगी।
खांडवी
इस दिन आप स्नैक्स के रूप में खांडवी बनाएं। बेसन के डो को रोल करके कढ़ी पत्ते और
राई का तड़का लगाकर इसे बनाया जाता है।
कढ़ी पकोड़े
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर लंच या डिनर में कढ़ी पकोड़े बना सकते है। गरमागरम चावल के साथ कढ़ी पकोड़े का स्वाद दुगना हो जाती है।
लेमन राइस
नमकीन पुलाव या लेमन राइस इस खास मौके पर बना सकते है। चावल के साथ मनपंसद की सब्जी, मूंगफली और खूब सारे नींबू के साथ सर्व करें।
रसमलाई
इस दिन मां सरस्वती के लिए छैना और रबड़ी को मिलाकर रसमलाई बना सकते है। इस पीले भोग को चढ़ाने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होंगी।
RECIPE
छठ में ऐसे बनाएं खस्ता ठेकुआ प्रसाद
निधि मिश्रा
Learn more