स्वाति कुमारी
मौनी ने येलो साड़ी के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी की गई है। उन्होंने लुक चोकर से एक्सेसराइज किया है।
काजल ने येलो फ्लोरल एंब्रॉयड्रेड नेटेड साड़ी के साथ ब्रालेट ब्लाउज़ और कानों में इयररिंग्स पहना है, जिसमें उनका लुक अट्रैक्टिव लग रहा है।
कृति ने येलो साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पेयर किया है, जिसमें बलून स्लीव्स हैं। इसके साथ उन्होंने चोकर नेकलेस और रिंग पहनी हैं।
येलो और रेड कलर की बनारसी साड़ी में माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लुक गोल्डन नेकलेस और ईयररिंग्स से कंप्लीट किया है।
हिना ने येलो फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट के बॉर्डर और हेमलाइन पर सिल्वर स्टोन वर्क की डिटेलिंग है।
कंगना येलो सिल्क साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। बालों में गजरा, गले में हैवी नेकलेस और हाथों में कड़े उनके लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।
दीया ने लेनिन फैब्रिक वाली येलो साड़ी पहनी हैं, जिसमें जरी के चेक बने हुए हैं, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं।
जान्हवी ने येलो साड़ी को सेक्विन वर्क ब्लाउज़ के साथ टीम अप किया है। आउटफिट के बॉर्डर पर गोल्डन पट्टी का वर्क किया गया है।
श्रद्धा ने मिरर वर्क डिटेलिंग वाली येलो साड़ी पहनी है, जिसमें सिल्वर कलर से एंब्रॉयडरी की गई है। उन्होंने मांगटीका भी कैरी किया है।
तमन्ना ने पीले रंग की चंदेरी साड़ी पहनी हैं। इसके बॉर्डर पर कटवर्क और जरी डिटेलिंग की गई है, जो इसे खूबसूरत लुक दे रही हैं।
स्वाति कुमारी