स्वाति कुमारी
कटरीना ने ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड लहंगे के साथ डीप प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ पेयर किया है। स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक कंप्लीट कर रही हैं।
कियारा ने ब्लू लहंगे के साथ स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। जिसमें, बीड और टैसल डिटेलिंग है। स्टेटमेंट चोकर लुक में चार-चांद लगा रहा है।
ब्लू प्रिंटेड क्रॉप टॉप के साथ जाह्नवी ने मैचिंग प्लाज़ों पैंट और श्रग पहना है। आउटफिट पर थ्रेड वर्क एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है।
डायना ने नेवी ब्लू अनारकली सूट के साथ प्लाज़ों और गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी किया है। हेवी झुमके और लाइट मेकअप जच रहा है।
कृति ने ब्लू हैंड एंब्रॉयड्रेड सिल्क लहंगे के साथ मैचिंग स्ट्रेट कट ब्लाउज़ और शियर दुप्पटा कैरी किया है। स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक कंप्लीट कर रही हैं।
अनन्या ने इस फोटो में नेवी ब्लू फ्लॉवर एंब्रॉयड्रेड ब्रालेट के साथ मैचिंग फिटेड स्कर्ट और श्रग कैरी किया है।
करिश्मा ने ब्लू अनारकली सूट के साथ मैचिंग एंब्रॉयड्रेड दुप्पटा पेयर किया है। इसके बॉर्डर और हेमलाइन पर गोटा पट्टी वर्क की डिटेलिंग है।
डार्क नेवी ब्लू कलर के एंब्रॉयड्रेड लहंगे में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने स्लीवलेस चोली और चोकर सेट से लुक पूरा किया है।
रश्मिका ने सेक्विन क्रॉप टॉप और केप जैकेट के साथ प्लाजो पैंट पहना है। डेगलर्स और खुले बालों में वो हसीं लग रही हैं।
माधुरी ने ब्लू सेक्विन लहंगे के साथ एप्लिक और मिरर वर्क वाला ब्लाउज़ और मैचिंग ट्यूल दुपट्टा कैरी किया है। आप ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
स्वाति कुमारी