स्वाति कुमारी
मलाइका ने पिंक एंड ग्रीन बॉर्डर वाले शिफॉन साड़ी के साथ बस्टियर स्टाइल डीपनेक ब्लाउज़ पहना है। गजरा उनके लुक को बढ़ा रहा है।
शनाया ने ग्रीन शिफॉन साड़ी के साथ सेक्विन स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। बन के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स अच्छे लग रहे हैं।
श्वेता ने रेड रफल शिफॉन साड़ी को एंब्रॉयडरी ब्लाउज़ के साथ पहना है। उन्होंने कानों में बड़े गोल इयररिंग पहनकर लुक पूरा किया है।
करीना कपूर ने एमराल्ड ग्रीन प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग वी नेक ब्लाउज़ पहना है। स्मोकी आईज़, टिंटेड चिक्स और खुले बालों से लुक निखर रहा है।
शिफॉन की प्लेन पीली साड़ी और वाइट स्लीवलेस ब्लाउज़ में जेनेलिया डिसूजा का लुक स्टनिंग है। गोल्डन नेकलेस लुक पर चार चांद लगा रहा है।
सिल्वर लेस बॉर्डर वाले स्काई ब्लू प्लेन साड़ी के साथ कृति सेनन ने मैचिंग प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ पहना है। माथे पर बिंदी और कानों में झुमके प्यारे लग रहे हैं।
रानी मुखर्जी ने रेड प्लेन साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। ग्लॉसी लिप शेड, कोहल आईज़ और स्टेटमेंट जूलरी से उनका लुक ग्रेसफुल लग रहा है।
दीया मिर्जा बेज कलर की प्लेन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। ट्विस्टेड ब्रेड बन, मिनिमल एक्सेसरीज और स्मोकी आईज़ मेकअप से लुक कंप्लीट किया है।
स्वाति कुमारी