स्वाति कुमारी
सेक्विन और बीड्स एंब्रॉयडरी वाले सफेद अनारकली सूट में प्रीति की अदाएं देखने लायक है। कानों में झुमके उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
फ्लावर एंब्रॉयडरी वाले येलो लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज़ और दुपट्टा पहना है। चोकर नेकपीस के साथ उन्होंने कोहल आईज मेकअप किया है।
गोटा पट्टी बॉर्डर वाले ब्लैक वेलवेट साड़ी में प्रीति प्यारी लग रही हैं। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
चिकनकारी एंब्रॉयडरी वाले पीच कलर के शरारा सूट के साथ प्रीति ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। गोल्डन झुमके के साथ खुले बाल जच रहे हैं।
प्रीति ने रॉयल ब्लू कलर का जरी एंब्रॉयडरी वाला वेलवेट अनारकली सूट पहना है। गोल्डन झुमके के साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है।
ब्लैक चंदेरी सिल्क साड़ी के साथ प्रीति ने गोल्डन झुमका और कड़ा पेयर किया है। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है।
पिंक कलर के शरारा सूट के साथ प्रीति ने गोटा पट्टी बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी किया है। स्मोकी आईज़ मेकअप से लुक निखर रहा है।
जरदोजी वर्क वाले आइवरी सूट में प्रीति जिंटा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है।
स्वाति कुमारी