स्वाति कुमारी
जेनिफर ने टील ग्रीन बनारसी लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। गजरे और गोल्डेन चोकर के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
ब्लैक शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग फ्लोरल डिज़ाइन श्रग भी कैरी किया है।
जेनिफर ने मल्टीकलर मिरर और सीक्वन वर्क को-आर्ड सेट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी की है। उन्होंने मेकअप बिल्कुल लाइट रखा है।
गुलाबी सिल्क लहंगे के साथ अभिनेत्री ने मिरर वर्क फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने ग्रीन इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को पूरा किया है।
जेनिफर ने सी ग्रीन हैवी सेक्विन और बीड्स एंब्रॉइडरी लहंगे के साथ मैचिंग राउंड नेक ब्लाउज़ और डायमंड इयरिंग्स पेयर किया है।
अभिनेत्री ने प्रिंटेड साड़ी के साथ ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज़ पेयर किया है। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक से अपने लुक को पूरा किया है।
जेनिफर ने पीले लहंगे के साथ चोली कट फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। स्मोकी आईज़ के साथ नाक में नथ पहने हुए वो पोज़ दे रही है।
जेनिफर ने व्हाइट सलवार कमीज के साथ ब्लू सिल्क दुपट्टा कैरी किया है। उनका आउटफिट किसी भी फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
सिल्क फैब्रिक की ग्रीन-गोल्डन साड़ी के साथ ऑफ-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है। बालों में गजरा लगाए हुए जेनिफर सुंदर लग रही है।
गोटा पट्टी वाले खूबसूरत पीले रंग के सलवार सूट के साथ जेनिफर ने एक बड़ा सा मांग टीका और कानों में झुमका पहना हुआ है।
स्वाति कुमारी