सुरभि चंदना के टॉप 10 लुक्स

FASHION

स्वाति कुमारी

ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आउटफिट पर रफल डिज़ाइन बना हुआ है, जो लुक को बोल्ड बना रहा है।

 एक्ट्रेस ने ब्लू वन शोल्डर ड्रेस पहना है। आउटफिट में थाई-स्लिट की डिटेलिंग हैं। विंग्ड आईलाइनर के साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है।

एक्ट्रेस ने रेड-ऑरेंज साड़ी को मैचिंग ऑफ शोल्डर मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना है। माथे पर बिंदी और खुले बालों से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

पिंक कलर के हॉल्टर नेक गाउन में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। बालों में बन, कानों में ड्रॉप डाउन इयरिंग्स और ग्लोइंग मेकअप जच रहा है।

इस फोटो में वेकेशन पर एक्ट्रेस ने नियॉन कलर के वन शोल्डर टॉप के साथ  प्रिंटेड रैप अराउंड थाई-स्लिट स्कर्ट पहना है। 

सुरभि ने क्रीम कलर की साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। ग्रीन और गोल्डन बॉर्डर से लुक बढ़ गया है। उन्होंने बालों में गजरा लगाया है।

सुरभि ने बूटकट जीन्स के साथ व्हाइट बॉर्डर वाला ब्लैक टैंक टॉप और येलो जैकेट पहना है। हूप्स इयरिंग्स के साथ उन्होंने स्नीकर्स स्टाइल किया है।

एक्ट्रेस ने शिमर वन शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग थाई-स्लिट स्कर्ट पहना है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

सुरभि ने ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को नियॉन कलर के कॉलर नेक स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ पहना है। ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी से उन्होंने लुक पूरा किया है।

सुरभि ने ब्राउन कलर के हॉल्टर नेक गाउन के साथ बालों को बन लुक दिया है। इस आउटफिट में थाई स्लिट की डिटेलिंग हैं।

आलिया भट्ट के टॉप 10 इंडियन लुक्स

FASHION

स्वाति कुमारी