प्राची देसाई के टॉप 10 लुक्स

FASHION

स्वाति कुमारी

प्राची देसाई ने रेड फ्लावर प्रिंटेड अनारकली सूट के साथ मैचिंग शरारा पहना है। चोकर नेकपीस के साथ उन्होंने बालों में मिक्स ब्रेड बन बनाया है।

पर्पल कलर के शिमर हाई नेक ड्रेस और ब्लैक थाई हाई बूट्स में एक्ट्रेस हॉट लग रही हैं। ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

ब्लश पिंक कलर के नेट थ्रेड एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ प्राची ने व्हाइट डीप नेक कॉर्सेट ब्लाउज़ पहना है। मैसी लो बन के साथ उन्होंने शाइनी मेकअप किया है।

डेनिम स्ट्रेट फीट जींस के साथ एक्ट्रेस ने रेड कलर का क्रिस-क्रॉस टॉप पहना है। टॉप नॉट हेयर बन के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया है।

ब्लैक कलर के वन शोल्डर ट्यूब ड्रेस में प्राची देसाई बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस आउटफिट में फ्रंट स्लिट और रफल डिज़ाइन की डिटेलिंग है। 

फ्लोरल मोटिफ एंब्रॉयडरी वाले रेड थाई स्लिट स्कर्ट के साथ प्राची ने मैचिंग वन शोल्डर ट्यूब ब्लाउज़ पहना है। ग्लिटरी आई मेकअप से लुक निखर रहा है।

प्राची के व्हाइट कलर के रैप अराउंड ड्रेस में फ्रंट स्लिट की डिटेलिंग है। उन्होंने कानों में हूप्स इयरिंग्स पहना है और होंठो के लिए चैरी लिप शेड चुना है।

व्हाइट राउंड नेक टॉप के साथ एक्ट्रेस ने पिंक को-ऑर्ड सूट स्टाइल किया है। गोल्ड प्लेटेड एक्सेसरीज के साथ उन्होंने पिंक टोन मेकअप किया है।

मस्टर्ड येलो कलर के जरी एंब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा पहना है। पर्ल स्टडेड कुंदन इयरिंग्स खूबसूरत लग रहे है।

इस फोटो में वैकेशन पर प्राची ने व्हाइट एंड ब्लू कलर का प्रिंटेड हॉल्टर नेकलाइन वाला ड्रेस पहना है। गोल्ड प्लेटेड हूप्स के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया है।

 गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो अभिनेत्रियों के इन कॉटन साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी