स्वाति कुमारी
यामी ने फ्लोरल प्रिंट को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसमें क्रॉप टॉप, लॉन्ग स्कर्ट और श्रग शामिल है। टॉप में फ्रंट से टाई-नॉट डिटेलिंग हैं।
ग्रे कलर के थ्रीडी प्रिंटेड अनारकली सूट को अभिनेत्री ने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया है। आउटफिट पर मिरर वर्क की डिटेलिंग हैं।
पिंक सिल्क साड़ी को यामी ने ग्रीन ब्लाउज़ के साथ पहना है। गले में नेकलेस पहने और जूड़ा बांधे हुए वो खूबसूरत लग रही हैं।
यामी ने ड्यूल शेड सिल्वर गोटा पट्टी वर्क वाले लहंगे को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना है। स्टेटमेंट चोकर उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
फोटो में यामी ने व्हाइट एंड गोल्डेन प्री स्टिच्ड साड़ी को मैचिंग टैंक टॉप और गोल्डेन मिनिमल ज्वेलरी के साथ कैरी किया है।
अभिनेत्री ने ग्रे कलर के जरदोजी वर्क वाले फ्रंट कट कुर्ती को मैचिंग पैंट और जैकेट के साथ टीम अप किया है।
रेड कलर के सिल्क एंब्रॉयड्रेड लहंगे में यामी कमाल लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चूड़ियों और गोल्डन मांग टीका से लुक कंप्लीट किया है।
यामी ने फोटो में गोल्डेन एंड बेज कलर के नेट्ड फ्लॉवर एंब्रॉयड्रेड लहंगे को फ्रंट कट शिमर ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है।
फोटो में यामी ने बेज कलर की शीयर साड़ी को ब्लैक ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। आउटफिट पर गोल्डन पैचवर्क का काम है।
अभिनेत्री ने पेस्टल कलर के लहंगे को शिमर ब्लाउज़ के साथ पहना है। आउटफिट पर सिल्वर एंब्रॉयडरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
स्वाति कुमारी