कंगना रनौत के टॉप 10 इंडियन लुक्स

FASHION

स्वाति कुमारी

क्रीम-गोल्डन मिक्स सिल्क साड़ी के साथ ग्रीन स्टोन ज्वेलरी और हेयर बन स्टाइल में कंगना काफी एलिगेंट लग रही हैं।

कंगना ने पर्पल और ब्लू कलर के बांधनी लहंगे के साथ वर्क वाला ब्लाउज़ कैरी किया है। चोकर नेकलेस और ईररिंग्स लुक एन्हांस कर रहे है।

कंगना ने काफ्तान स्टाइल ब्लश पिंक कलर के कुर्ते को धोती के साथ टीमअप किया है। हाई बन उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

कंगना ने पाउडर ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर पिंक और ग्रीन कलर की एम्ब्रॉयडरी है । पर्ल ज्वेलरी से उन्होंने लुक पूरा किया है।

अभिनेत्री ने हैवी मिरर वर्क साड़ी के साथ क्लोज़ नेक फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। माथे पर बिंदी लुक को परफेक्ट बना रही हैं।

कंगना ने सिल्क के येलो कुर्ते और पैंट के साथ सेल्फ डिजाइन वाला लॉन्ग श्रम कैरी किया है, जो रॉयल लुक दे रहा है।

पेस्टल रंग की साड़ी में कंगना स्टनिंग लग रही हैं। गले में चोकर नेकलेस और कानों में ईयररिंग्स के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

कंगना ने ब्लू लहंगे के साथ वी नेक ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट पर रेड, सिल्वर, येलो और ब्लू शेड की थ्रेड एंब्रॉइडरी की डिटेलिंग है।

कंगना पेस्टल कलर की एंब्रॉयडरी साड़ी में हसीन लग रही हैं। स्टोन वर्क डिटेलिंग वाला ब्लाउज़ उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

आइवरी जॉर्जेट शरारा सूट को अभिनेत्री ने ऑर्गेंजा हैवी वर्क दुपट्टा के साथ स्टाइल किया है। पर्ल चोकर से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

दिशा पाटनी के टॉप 10 बोल्ड लुक्स

FASHION

स्वाति कुमारी