स्वाति कुमारी
फोटो में विक्की ने शर्ट के साथ ऑलिव ग्रीन पैंट और कोट कैरी किया है। उनका गुच्ची का आउटफिट पार्टी के लिए परफेक्ट है।
विक्की ने लाइनिंग वाले ट्राउजर और ब्लेजर के साथ सफेद टीशर्ट और स्नीकर्स कैरी किया है, जो उनके लुक को काफी कूल बना रहा है।
एयरपोर्ट के लिए विक्की ने ब्लू रिप्ड जीन्स के साथ फुल स्लीव्स टी शर्ट और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किया है। कैजुअल लुक में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
बेज कलर के जैकेट के साथ विक्की ने सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम जीन्स पहना है। आंखों पर चश्मा जच रहा है।
ऑरेंज हैंड एंब्रॉयडरी वाले शॉर्ट कुर्ते के साथ विक्की ने ब्लैक फॉर्मल पैंट पहना है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने शेड्स कैरी किया है।
व्हाइट कलर के फॉर्मल शर्ट और ग्रे पैंट-सूट में एक्टर बेहद हॉट लग रहे हैं। बियर्ड लुक के साथ आंखों पर चश्मा जच रहा है।
आबूधाबी वेकेशन पर विक्की ने ब्लैक जीन्स के साथ मैचिंग शर्ट और जैकेट पहना है। उन्होंने लुक बूट्स और रिस्ट वॉच से पूरा किया है।
रेड ट्राउजर के साथ फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक शर्ट में विक्की डेसिंग लग रहे हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्पोर्ट्स शूज और गॉगल्स पहना है।
जरी एंब्रॉयडरी वाले काले कुर्ते में विक्की डैशिंग लग रहे हैं। उनके कुर्ते में फुल स्लीव्स की डिटेलिंग है, जिसे किसी भी फंक्शन में पहना जा सकता है।
ग्रीन शर्ट के साथ विक्की ने ब्लू डेनिम जीन्स और प्रिंटेड जैकेट पहना है। ग्रीन स्नीकर्स और आंखों पर चश्मा लगाकर उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
स्वाति कुमारी