स्वाति कुमारी
पर्पल साड़ी के साथ तेजस्वी प्रकाश ने व्हाइट चोली कट ब्लाउज़ पेयर किया है। गोल्डन चोकर, जूड़ा इस लुक पर फब रहे हैं।
पिंक फ्लोरल प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ अंकिता लोखंडे ने मैचिंग प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ पहना है। ग्लोइंग मेकअप से लुक निखर रहा है।
इस पिंक अनारकली सूट के साथ सुरभि ज्योति ने सिल्वर ज्वैलरी और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। उनका ये लुक कमाल का है।
सुरभि चांदना ने रेड-ऑरेंज साड़ी को मैचिंग ऑफ शोल्डर मैचिंग ब्लाउज़ के साथ पहना है। माथे पर बिंदी और खुले बालों से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
ग्रीन पोल्का डॉट वाले सूट के साथ हीना खान ने ब्लू फ्रिज डिटेलिंग वाला शिफॉन दुपट्टा पहना है। कोहल आईज के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया है।
जन्नत जुबैर ने जरी एंब्रॉयडरी वाले पर्पल सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया है।
गोटा पट्टी बॉर्डर वाले येलो फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी के साथ शिवांगी जोशी ने मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। ग्लोइंग मेकअप के साथ बालों में फूल जच रहा है।
स्वाति कुमारी