स्वाति कुमारी
जन्नत ने जरी एंब्रॉयडरी वाले पर्पल कलर के सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने नो-मेकअप लुक कैरी किया है।
ब्लैक लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने शिमर फुल स्लीव्स ब्लाउज़ और बीड्स डिटेलिंग वाला दुपट्टा कैरी किया है। डायमंड इयरिंग्स के साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है।
जरी बॉर्डर वाले ग्रीन अनारकली सूट और दुपट्टे में जन्नत अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। ग्लॉसी मेकअप के साथ बालों को हाफ पिन अप किया है।
ब्लैक शिफॉन साड़ी के साथ जन्नत ने मिरर वर्क ब्लाउज़ पहना है। गले में बीड्स डिटेलिंग वाला चोकर नेकपीस उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
व्हाइट कलर के फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं। खुले बालों के साथ उन्होंने ड्यूई मेकअप किया है।
फ्लोरल मोटिफ वर्क वाले मिंट ग्रीन कलर के अनारकली सूट के साथ जन्नत ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। खुले बालों के साथ झुमके जच रहे हैं।
सेक्विन बॉर्डर वाले पर्पल साड़ी के साथ जन्नत ने मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज और ड्यूई मेकअप में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
येलो फ्लोरल मोटिफ वर्क वाली साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। शाइनी मेकअप के साथ कानों में झुमका कैरी किया है।
स्वाति कुमारी