अनंत-राधिका अंबानी के रिसेप्शन में दिखीं ये हसीनाएं

FASHION

स्वाति कुमारी

आइवरी कलर की शिमर साड़ी और ब्लाउज में निम्रत कौर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मैसी हेयर बन के साथ उन्होंने गले में स्टोन स्टडेड नेकलेस पहना है।

कुशा कपिला ने गोल्डन क्रश्ड लहंगे के साथ मैचिंग मिरर वर्क ब्लाउज़ पहना है। चोकर नेकपीस और कड़े से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

दिव्या खोसला कुमार ने पीच कलर की शिमर साड़ी और मैचिंग स्ट्रेट कट ब्लाउज़ पहना है। शाइनी मेकअप से उनका लुक निखर रहा है।

येलो कलर की शिमर साड़ी के साथ डायना पेंटी ने मैचिंग फ्रिल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने क्लासिक रेड लिप शेड लगाया है।

गोल्डन एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ अदिति राव हैदरी ने मैचिंग ब्लाउज़ और दुपट्टा कैरी किया है। झुमके उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

चौड़े बॉर्डर वाले नारंगी सिल्क साड़ी को माधुरी दीक्षित ने हैवी एंब्रॉयडरी वाले रेड ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। स्टोन स्टडेड नेकलेस के साथ बालों को ओपन रखा है।

अनंत-राधिका की शादी में इन आउटफिट्स में दिखीं बॉलीवुड हसीनाएं

FASHION

स्वाति कुमारी