स्वाति कुमारी
आइवरी कलर के एंब्रॉयड्रेड लहंगे के साथ कटरीना कैफ ने मैचिंग वी-नेक ब्लाउज़ पहना है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ खुले बाल जच रहे हैं।
बीड्स और पर्ल डिटेलिंग वाले रेड बांधनी प्रिंट साड़ी के साथ दीपिका पादुकोण ने मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। विंग्ड आईलाइनर लुक के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया है।
जरी, बीड्स और टेसल्स डिटेलिंग वाले एंब्रॉयड्रेड लहंगे के साथ अनन्या पांडे ने मैचिंग वी-नेक ब्लाउज़ पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है।
गौरी खान जरी एंब्रॉयडरी वाले नेवी ब्लू अनारकली सूट में बेहद हॉट लग रही हैं। ड्यूई मेकअप के साथ माथे पर बिंदी और कानों में झुमका जच रहा है।
करीना कपूर ने बीड्स डिटेलिंग वाले गोल्डन थाई स्लिट गाउन के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना है। जड़ाऊ चोकर नेकलेस के साथ उन्होंने बालों को ओपन रखा है।
दुल्हन राधिका ने सेक्विन और गोटा पट्टी वर्क वाला पेस्टल पिंक और ग्रीन कलर का प्री ड्रेप्ड साड़ी पहना है। डायमंड एक्सेसरीज के साथ उन्होंने नेट वर्क वाली वेल कैरी की है।
शनाया कपूर ने जरी एंब्रॉयडरी वाले रेड बांधनी प्रिंट साड़ी के साथ स्टोन स्टडेड कुंदन नेकलेस कैरी किया है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया है।
सुहाना खान आइवरी कलर के बीड्स और पर्ल वर्क वाले साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ में हॉट लग रही हैं। माथे पर बिंदी और गले में चोकर नेकलेस उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
ईशा अंबानी रेड कलर के बीड्स डिटेलिंग वाले फिशकट लहंगे और फर जैकेट में बेहद हॉट लग रही हैं। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी पहनी है।
जरी और मिरर वर्क वाले पेस्टल लहंगे के साथ आलिया भट्ट ने मैचिंग ट्यूब ब्लाउज़ और दुपट्टा कैरी किया है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने पर्ल स्टडेड एक्सेसरीज पहनी है।
स्वाति कुमारी