स्वाति कुमारी
फ्लेयर्ड स्लीव्स वाले ऑरेंज अनारकली कुर्ती और मैचिंग चूड़ीदार में श्रद्धा हसीन लग रही हैं। उन्होंने लाईट मेकअप के साथ बाल खुला रखा है।
श्रद्धा का फ्लोरल एम्बेलिश्ड लहंगा फंक्शन के लिए परफेक्ट है। उन्होंने इसे डीप नेक ब्लाउज़ और मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है।
श्रद्धा ने मिरर वर्क वाली येलो साड़ी पहनी है, जिसमें सिल्वर कलर से एंब्रॉयडरी की गई है। उन्होंने मांग टीका भी कैरी किया है।
श्रद्धा ने पर्पल कांजीवरम साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। सेंटर पार्टेड लो बन को एक्ट्रेस ने गजरे से सजाया है।
रेड शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिरर वर्क स्पेगेटी स्टाइल ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने लुक ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया है।
श्रद्धा ने पर्पल सेक्विन साड़ी को ब्लैक वेलवेट ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। डायमंड डेगलर्स से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
श्रद्धा ने चिकनकारी कुर्ती और शरारा पहना है, जो एलिगेंट लग रहा है। स्मोकी आईज़ मेकअप और हैवी ईयररिंग्स के साथ लुक जच रहा है।
श्रद्धा स्ट्राइप्ड डिज़ाइन वाली मल्टीकलर्ड साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने सिंड्रेला हेयर स्टाइल बनाया है।
अभिनेत्री ने ट्रांसपेरेंट पीच कलर की साड़ी के साथ हैवी एंब्लिश्ड ब्लाउज़ पहना है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
स्वाति कुमारी