स्वाति कुमारी
फ्लेयर्ड स्लीव्स वाले ऑरेंज अनारकली कुर्ती और मैचिंग चूड़ीदार में श्रद्धा हसीन लग रही हैं। उन्होंने लाईट मेकअप के साथ बाल खुला रखा है।
इस फोटो में ग्रीन कलर के सूट को श्रद्धा कपूर ने मराठी टच दिया है। नाक में नथ और मेसी हेयर लुक को पीले फूल से सजाया है।
श्रद्धा ने मिरर वर्क वाली येलो साड़ी पहनी है, जिसमें सिल्वर कलर से एंब्रॉयडरी की गई है। उन्होंने मांग टीका भी कैरी किया है।
बनारसी साड़ी के साथ श्रद्धा की गोल्ड टेंपल जूलरी और गजरा बन के साथ उनका कंप्लीट लुक बहुत ही प्यारा और फेस्टिव सीजन परफेक्ट है।
रेड शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिरर वर्क स्पेगेटी स्टाइल ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने लुक ऑक्सीडाइज्ड जूलरी से कंप्लीट किया है।
प्रिंटेड रफल साड़ी लुक को श्रद्धा ने ऑक्सीडाइज जूलरी के साथ कैरी किया है। मिनिमल मेकअप और छोटी सी स्माइल लुक को निखार रही हैं।
मल्टी कलर साड़ी और स्पेगेटी ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल बनाया है जो लुक को बखूबी कॉम्पिलमेंट कर रहा है।
बेबी पिंक नेट की साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज के हेवी लुक के साथ एक्ट्रेस ने स्लीक लुक वाले डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं।
स्वाति कुमारी