वैलेंटाइन डे पर इन रेड साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी

कटरीना कैफ ने गोल्डन लेस बॉर्डर वाले रेड साड़ी को बखूबी कैरी किया है। हैवी झुमके और माथे पर बिंदी काफी सूट कर रहे हैं।

रेड ऑर्गेजा साड़ी के साथ परिणीति चोपड़ा ने हाइनेक ब्लाउज़ पहना है। शाइनी मेकअप के साथ उन्होंने बालों को स्ट्रेट करके खुला रखा है।

रेड फ्लॉवर एंब्रॉयड्रेड साड़ी और मैचिंग शीयर, हाई- नेक ब्लाउज़ में शिल्पा शेट्टी कमाल लग रही हैं। स्मोकी आईज़ मेकअप से लुक निखर रहा है।

आलिया भट्ट ने रेड शिफॉन साड़ी के साथ स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। शाइनी मेकअप के साथ माथे पर काली बिंदी लुक को परफेक्ट बना रही हैं।

रेड शिफॉन साड़ी के साथ श्रद्धा कपूर ने मिरर वर्क स्पेगेटी स्टाइल ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने लुक ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से कंप्लीट किया है।

 गोल्डन वर्क बॉर्डर वाले साड़ी के साथ करिश्मा कपूर ने बोट नेक ब्लाउज़ पहना है। माथे पर बिंदी और कानों में झुमका प्यारा लग रहा है।

रेड चिकनकारी वर्क साड़ी के साथ श्रिया सरन ने डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। मैट बेस मेकअप के साथ उन्होंने बालों में लाल गजरा लगाया है।

जरी वर्क रेड साड़ी के साथ माधुरी दीक्षित ने स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। गोल्डन टच मेकअप के साथ वेवी हेयर स्टाइल जच रहा है।

 सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड पिंक कलर के आउटफिट्स को करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी