जाह्नवी कपूर के इन रेड एथनिक लुक्स को नवरात्रि में करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी

जाह्नवी कपूर ने रेड मल्टीकलर्ड लहंगे के साथ मैचिंग ब्रालेट ब्लाउज़ पहना है। उनका ये लुक नवरात्रि के लिए परफेक्ट है।

जाह्नवी कपूर ने व्हाइट एंड रेड कलर की फ्लावर प्रिंटेड साड़ी को प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ के साथ पहना है। खुले बालों के साथ वे खूबसूरत लग रही हैं।

व्हाइट एंड ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी के साथ जाह्नवी ने हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। कोहल आईज़ मेकअप और हूप्स इयरिंग्स से लुक कंप्लीट किया है।

रेड एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड साड़ी के साथ जाह्नवी ने मैचिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। कोहल आईज़, ब्राउन लिप शेड और सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल से लुक निखर रहा है।

जरी वर्क वाली रेड साड़ी के साथ जाह्नवी ने फुल स्लीव्स ग्रीन ब्लाउज पहना है, जिसमें गोल्डन एम्ब्रॉइडरी की गई है। स्टोन स्टडेड जूलरी उनके नेकबोन को हाइलाइट कर रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने रेड फ्लोरल हैवी एंब्रॉयड्रेड लहंगे को स्टेटमेंट चोकर के साथ पेयर किया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।

सेक्विन बॉर्डर वाले रेड शिफॉन साड़ी में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने शिमर प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ के साथ पहना है।

सेक्विन बॉर्डर वाली रेड शिफॉन साड़ी और प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ में एक्ट्रेस स्टनिंग लग रही हैं। न्यूड लिप और मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन हेयर स्टाइल प्यार लग रहा है।

पूजा के लिए पहनें ये डिज़ाइनर हैंडलूम साड़ियां

FASHION

स्वाति कुमारी