गरबा नाइट्स के लिए इन मिरर वर्क वाले आउटफिट्स करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी

मिरर वर्क वाले लहंगे को तमन्ना भाटिया ने मैचिंग ब्लाउज़ और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। चोकर और बन से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

हिमांशी ने ऑफ शोल्डर मिरर वर्क ब्लाउज़ के साथ येलो लहंगा पहना है। लुक को उन्होंने हैवी चोकर और लाइट मेकअप से कंप्लीट किया है।

पूजा हेगड़े ने मैंगो प्रिंट में रफल साड़ी के साथ मिरर वर्क स्ट्रैपी ब्लाउज़ पेयर किया है। झुमके और खुले बाल उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

जेनेलिया डिसूजा ने येलो सूट पहना है। आउटफिट पर मिरर वर्क की डिटेलिंग है। बन हेयरस्टाइल और माथे पर बिंदी खूबसूरती बढ़ा रही हैं।

मिरर वर्क वाले रेड लहंगे के साथ वाणी कपूर ने वन शोल्डर ब्लाउज़ पहना है। ओपन हेयर और नेकलेस से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

करीना कपूर ने सी-ब्लू कलर का मिरर वर्क वाले लहंगे को मैचिंग ब्रालेट और श्रग के साथ पेयर किया है। उन्होंने न्यूड आई मेकअप के साथ लो बन बनाया है। 

शिल्पा शेट्टी ने ऑरेंज रफल साड़ी के साथ मिरर वर्क वाला जैकेट कैरी किया है। बालों में बन और स्मोकी आई मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

भूमि पेडनेकर ने मिरर वर्क लहंगे को प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ग्लिटरी मेकअप किया है।

डांडिया नाइट्स पर पिकॉक ग्रीन कलर के इन आउटफिट्स को करें रीक्रिएट

FASHION

स्वाति कुमारी