स्वाति कुमारी
आइवरी कलर की साड़ी पर गोल्डन धागों और मोतियों की एंब्रॉयडरी की हुई है। ड्रॉप डाउन पोल्की इयरिंग्स के साथ उन्होंने स्मोकी आईज़ मेकअप किया है।
जरदोजी और चिकनकारी वर्क वाले सफेद साड़ी के साथ नीता अंबानी ने क्रिस्टल एंब्रॉयड्रेड रेड ब्लाउज़ पहना है। थ्री लेयर्ड नेकपीस के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है।
ब्लैक कलर के चिकनकारी वर्क वाली साड़ी में नीता बेहद सुंदर लग रही हैं। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने बालों को खुला रखा है।
रॉयल ब्लू कलर के बनारसी सिल्क साड़ी के साथ नीता अंबानी ने ग्रीन एमराल्ड जूलरी पेयर किया है। बालों में गजरा जच रहा है।
गोल्डन कलर के बनारसी सिल्क साड़ी के साथ नीता ने जरी और बीड्स डिटेलिंग वाला रेड ब्लाउज़ पहना है। ग्लोइंग मेकअप के साथ माथे पर लाल बिंदी जच रही हैं।
पटोली प्रिंट वाली ये पीले रंग की साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आउटफिट में मिरर और हैंड एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है।
ब्लश पिंक कलर के बनारसी सिल्क साड़ी के साथ नीता ने पर्ल स्टडेड एक्सेसरीज कैरी किया है। स्मोकी आईज़ मेकअप के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया है।
लहरिया पैटर्न वाले मैरून साड़ी में नीता बेहद सुंदर लग रही हैं। आउटफिट में टेसेल और जरी वर्क की डिटेलिंग है। ग्लोइंग मेकअप से लुक कंप्लीट किया है।
स्वाति कुमारी