मकर संक्रांति पर नई दुल्हन ट्राई करें ये एथनिक आउटफिट्स

FASHION

स्वाति कुमारी

लेमन ग्रीन कलर के गोटा वर्क वाले प्लाजो- सूट के साथ हिना खान ने चांदबालियां पहना है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ब्लू और व्हाइट रंग के फ्लोरल लहंगे के साथ खुशी कपूर ने वन शोल्डर ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने बालों को कर्ल करके खुला रखा है।

येलो साड़ी को शिल्पा शेट्टी ने बलून स्लीव्स वाले ब्लाउज़ के साथ पहना है। त्योहारों पर ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

परिणिति चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड साड़ी को फुल स्लीव्स ब्लाउज़ के साथ पहना है, जिस पर गोल्डन फ्लोरल प्रिंट हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने ग्रीन कलर का चंदेरी सिल्क अनारकली सूट पहना है, जिसमें मिरर वर्क और फ्लोरल प्रिंट की डिटेलिंग है।

काजोल ने घेरदार लहंगा बेसिक प्रिंटेड शर्ट के साथ पहना है। उन्होंने ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी से लुक कंप्लीट किया है।

सुरभि ज्योति ने लाइम ग्रीन खूबसूरत कुर्ता के साथ स्टाइलिश पैंट पेयर किया है। कुर्ते पर बारीक एम्ब्रॉयडरी काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं।

कृति सुरेश ने ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ पहना है। स्मोकी आईज़ मेकअप से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

जैस्मिन भसीन के ये लुक्स लोहड़ी में लगाएंगे चार चांद

FASHION

स्वाति कुमारी