स्वाति कुमारी
अनुष्का शर्मा ने पर्पल कलर का ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन स्लिट गाउन पेयर किया है। साइड पार्टेड हेयर स्टाइल और इयरिंग्स जच रहा है।
इस फोटो में रश्मिका मंदाना ने पर्पल कलर की साइड स्लिप ड्रेस के साथ लेयर्ड नेकपीस स्टाइल किया है।
पर्पल पैंटसूट में कियारा आडवाणी का अंदाज़ देखने लायक है। स्ट्रेट हेयर और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने इस बॉसी लुक को पूरा किया है।
सोनम बाजवा ने पोल्का डॉट पर्पल सूट के साथ हेवी दुपट्टा कैरी किया है। आउटफिट पर व्हाइट थ्रेड एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग हैं।
प्लंजिंग नेकलाइन वाले पर्पल ड्रेस में जैस्मीन भसीन ग्लैम डॉल लग रही हैं। आउटफिट में सेमी पफ स्लीव्स और थाई स्लिट की डिटेलिंग हैं।
ईशा गुप्ता ने पर्पल डीप प्लंजिंग नेकलाइन और थाई हाई स्लिट बॉडी हगिंग गाउन पहना है। सिल्वर क्लच के साथ ओपन हेयर स्टाइल जच रहा है।
पर्पल शियर साड़ी के साथ सारा अली खान ने हॉल्टर नेक ब्लाउज़ पहना है। स्मोकी आईज़ मेकअप और पिंक लिपस्टिक से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।
दिव्या खोसला कुमार ने पर्पल वेलवेट अनारकली सूट पहना है। आउटफिट पर गोटा पट्टी वर्क की • डिटेलिंग एक्स्ट्रा ग्लैम जोड़ रही हैं।
जाह्नवी कपूर ने पर्पल डीप नेक अनारकली सूट पहना है, जिसमें सिल्वर कढ़ाई की है। उन्होंने दुपट्टे और झुमके से लुक पूरा किया है।
पर्पल गाउन के साथ डायना पेंटी ने पर्ल ज्वेलरी कैरी की है। बालों में मिड पार्टिशन के साथ स्लीक हेयर बन बनाया है।
स्वाति कुमारी