गर्मियों में मिनी स्कर्ट और टॉप को ऐसे बनाएं कूल और स्टाइलिश
पलक तिवारी से प्रेरणा लें। उन्होंने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले क्रॉप टॉप के साथ स्लिट मिनी स्कर्ट पेयर किया हैं।
मिनी स्कर्ट का एक और अच्छा विकल्प है तारा का ये ड्रेस। उनकी तरह ब्लैक टर्टल नेक क्रॉप टॉप को प्रिंटेड मिनी स्कर्ट के साथ पहनें।
कटरीना के पास समर के लिए बहुत कुछ है। उनका ये ब्लैक पोल्का डॉट क्रॉप शर्ट के साथ येलो कलर का लेदर मिनी स्कर्ट कमाल लग रहा है।
समर में फंकी लुक चाहिए, तो करीना की तरह क्रॉप टॉप के साथ स्ट्राइप्ड मिनी स्कर्ट और फंकी जैकेट पहनें।
सारा का यह लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है। ग्लिटरी मिनी स्कर्ट के साथ फुल स्लीव्स ब्लैक टर्टल नेक टी-शर्ट ट्रेंडी लग रहा है।
श्वेता तिवारी फैशन के मामले में पीछे क्यों रहे? गर्मी में श्वेता ने डेनिम स्कर्ट के साथ जैकेट और क्रॉप टी-शर्ट कैरी किया है।
चिलचिलाती गर्मी में दिशा पाटनी ने ब्लैक मिनी स्कर्ट को हार्ट शेप ब्रालेट के साथ पहना हैं और यह स्टाइल सुपर हॉट लुक दे रहा है।
शिल्पा शेट्टी की तरह गर्मियों में ऑफ शॉल्डर क्रॉप टॉप के साथ येलो मिनी स्कर्ट पहनकर आप मूवी डेट पर जा सकते हैं। यह कूल लुक देगा।
चेक्ड लाइम ग्रीन-व्हाइट क्रॉप टॉप को मिनी स्कर्ट और सफेद डेनिम जैकेट के साथ पहनें। अनन्या पांडे का ये लुक फैंस को वैसे भी बहुत पसंद आया था।
जान्हवी व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू शिमरी मिनी स्कर्ट में कूल लग रही हैं और खुशी टेक्स्चर्ड ब्राउन मिनी स्कर्ट पहनकर स्टाइलिश लग रही है।
डेनिम मिनी स्कर्ट के साथ लैवेंडर कलर का टॉप गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं। कियारा की तरह आप भी समर में जैकेट डालकर फोटो तो क्लिक करवा ही सकते हैं।