स्वाति कुमारी
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्वेटर के स्टाइलिंग को भी बेहतरीन बना सकती हैं।
अगर आपके वार्डरोब में भी लॉन्ग स्वेटर है, तो आप उसे बिल्कुल ड्रेस की तरह पहन सकती हैं। ड्रेस के नीचे ब्लैक जींस या लॉन्ग सॉक्स पहनें।
स्वेटर में स्टाइलिश दिखने के लिए आप हैट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ में गोगल्स और मफलर भी कैरी करें। ये देखने में अच्छा लगेगा।
अगर आपकी फ्री साइज स्वेटर है, तो उसे मॉम फिट जींस के साथ कैरी करें। ये आपके पूरे लुक को कूल बना सकते हैं। इसके साथ आप बूट्स पहनें।
आप अपने स्वेटर को शर्ट के ऊपर भी पहन सकती हैं। शर्ट के ऊपर स्वेटर काफी एलिगेंट और ऑफिशियल लुक देगा।
आप स्वेटर को टक करती हैं तो यह आपको क्लीन लुक देगा। टक करने के लिए आप अपनी स्वेटर को आगे की ओर से किसी रबर बैंड से बांध लें।
आप अपने स्वेटर को लॉन्ग ओवरकोट के साथ स्टाइल करें। आप चाहें तो किसी भी स्वेटर ड्रेस या आउटफिट के साथ इसे पहन सकती हैं।
बेल्ट की मदद से अपने स्वेटर को क्लासी लुक दे सकती हैं। इसके लिए आप जींस के साथ हाई नेक स्वेटर पहनें और उसके बीच में एक बेल्ट लगा दें।
स्वाति कुमारी