ब्लैक के अलावा इन रंगों की भी साड़ियों में खूबसूरत लगती हैं आलिया भट्ट

FASHION

स्वाति कुमारी

पर्पल साड़ी के साथ आलिया ने डीप नेक ब्लाउज़ पेयर किया है। स्टोन स्टडेड इयरिंग्स के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।

व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड साड़ी के साथ बोट नेक ब्लाउज़ में आलिया गॉर्जियस लग रही हैं। बिंदी, बालों में पोनीटेल और कानों में झुमके कमाल लग रहे हैं।

टेसल्स डिटेलिंग वाली व्हाइट साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग  डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। रेड बोल्ड लिपस्टिक के साथ उन्होंने बालों में जुड़ा बनाया है।

अजरक ब्लॉक प्रिंट वाले रेड साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ पहना है। हॉफ टाई-अप हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने ग्लोइंग मेकअप किया है। 

आलिया ने गोल्डन सेक्विन साड़ी के साथ मैचिंग स्ट्रैपी ब्लाउज़ पहना है। कानों में झुमके और ग्लॉसी मेकअप से लुक कंप्लीट किया है।

रेड शिफॉन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हॉल्टर नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। आउटफिट के बॉर्डर और चोली में मिरर वर्क की डिटेलिंग है।

पिंक शिफॉन साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग वेलवेट ब्लाउज़ पहना है। माथे पर बिंदी, झुमके और रिंग्स के साथ उन्होंने लुक एक्सेसराइज किया है।

मल्टीकलर्ड साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई है।

अभिनेत्री ने फ्लोरल ऑर्गेन्जा साड़ी के साथ प्लंजिंग नेकलाइन वाला ग्लिटरी ब्लाउज़ पेयर किया है। लुक कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स कैरी किए हैं।

आलिया ने ग्रीन रफल साड़ी को ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ पेयर किया है। ऑक्सीडाइज्ड झुमके और शाइनी मेकअप उनकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। 

फंक्शन में दिशा पाटनी के लहंगा लुक्स को रीक्रिएट करें

FASHION

स्वाति कुमारी