प्रतिमा सिंह

होली का शानदार जश्न देखने के लिए इन जगहों पर जाएं

     Holi 2024

इस मौके पर यहां जगह-जगह पार्टी ऑर्गेनाइज होती है जहां आप रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकते हैं, जिसके लिए पहले से बुकिंग करनी पड़ती है।   

         दिल्ली

भले ही होली दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय त्योहार नहीं है लेकिन इस ऐतिहासिक शहर का एक मुख्य आकर्षण केंद्र रथ जूलूस है, जो होली के मुख्य दिन होता है।

    हम्पी, कर्नाटक

मथुरा में लगभग 12 दिनों तक होली खेली जाती है। यहां की लठमार होली देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं, जिसमें महिलाएं पुरुषों को लाठियों से पीटती हैं।

  मथुरा की होली

वृंदावन में होली का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में रंगभरी एकादशी पर फूलों से होली खेलने का रिवाज है। 

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

यहां होली पर कई सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें नृत्य, नाटक, गुलाल के साथ पारंपरिक वेशभूषा पहन कर प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाती है। 

 शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल

सिक्खों के पवित्र धर्मस्थान आनंदपुर साहिब में काफी अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है। इस दिन लोग कलाबाजी, तरह-तरह के करतब और मार्शल आर्ट दिखाते हैं।

आनंदपुर साहिब, पंजाब

काशी की ये परंपरागत होली मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म के साथ मनाई जाती है। इसे देखने के लिए  दनियाभर से लोग आते हैं और इसका हिस्सा भी बनते हैं।

बनारस की मसान होली

राजस्थान के उदयपुर शहर में धूमधाम से होली मनाई जाती है. लेकिन खास बात तो ये है कि इस शहर के कुछ हिस्सों में होली के 3 दिन बाद बारूद की होली खेली जाती है।

    उदयपुर, राजस्थान

प्रतिमा सिंह

Travel: माउंट आबू में घूमने की बेस्ट जगह