निक्की मिश्रा
बच्चों के साथ बेंगलुरु पैलेस विजिट कर सकते हैं। इसे ‘पैलेस द मैजेस्टिक बैंगलोर पैलेस’ के नाम से जाना जाता है। इस पैलेस को सन् 1878 में बनवाया गया था।
बेंगलुरु पैलेस
बेंगलुरु का यह पार्क लगभग 300 एकड़ में फैला हुआ है। बेंगलुरु के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में यह पार्क फैला हुआ है। प्रकृति और शांति प्रिय लोगों के लिए यह बेस्ट प्लेस हो सकता है।
कब्बन पार्क
यह पार्क करीब 85 एकड़ में फैला है, जो बेंगलुरु का तीसरा सबसे बड़ा पार्क है। यहां आपको चार झीलों के साथ-साथ कुछ फाउंटेन भी देखने का मौका मिलेगा।
जेपी पार्क
इस गार्डन को सन् 1760 के दशक में बनाया गया था। यह हैदर अली ने शाही परिवार का एक प्राइवेट पार्क है, जिसके 240 एकड़ की भूमि पर बनाया था।
लालबाग बॉटेनिकल गार्डन
यह विधानसभा ग्रेनाइट की चमकदार पत्थरों से बना है, जिसका निर्माण नव-द्रविड़ शैली की वास्तुकला से हुा है। इसकी सीढ़ियां काफी चौड़ी हैं। साथ ही विशाल स्तम्भ है।
बेंगलुरु विधानसभा
बेंगलुरु के बाहरी इलाके में यह उद्यान है, जो पर्यटकों का प्रिय स्थान है। यहा आपको जंगली जानवरों जैसे- सुअर, भालू, तेंदुआ इत्यादि को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
प्लेन्स को देखने के शौकीन हैं, तो आपको एक बार बेंगलुरु का एचएएच हेरिटेज सेंटर विजिट करना चाहिए। यहां आपको विमानन उद्योग के विकास के बारे में जानकारी मिलेगी।
एचएएल हेरिटेज सेंटर
बेंगलुरु का यह पैलेस, दो मंजिला है। जो पूरी तरह से सागौन की लकड़ी, मोर्टार, पत्थर और प्लास्टर से तैयार की गई है। यहां की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।
टीपू सुल्तान का समर पैलेस
यह हिल्स बेंगलुरु से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं, इसका बेल्ट नंदी जैसा दिखता है। इसलिए इसे नंदी हिल्स कहा जाता है।
नंदी हिल्स
बेंगलुरु का बेहद खूबसूरत झील है। इसके तट पर लुंबिनी गार्डन स्थित है, जहां आप कुछ समय शांति से बिता सकते हैं। यहां के हरे-भरे नजारे काफी सुंदर हैं।
नागवारा झील
निक्की मिश्रा