Fact Check

Ayushi Jain

हीरा चाटने से क्या सच में हो जाती है मौत? जानें सच 

डायमंड यानी हीरा दुनिया के सबसे मूल्यवान रत्नों में से एक है। प्राचीन काल से ही इसका खास महत्व रहा है। ये शुद्ध कार्बन का स्वरूप माना जाता है। ये बेहद कठोर होता है। 

डायमंड न केवल गहनों में अपनी चमक और सौंदर्य के लिए लोकप्रिय है बल्कि औद्योगिक उपयोगों जैसे कांच काटने, और अन्य उच्च-प्रदर्शन उपकरणों में भी इसका उपयोग किया जाता है। 

हीरे के बारे में मिथक और सत्य

हीरे को लेकर कई मिथक और गलत धारणाएं भी प्रचलित हैं। इनमें से एक आम धारणा यह है कि हीरा चाटने से व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। यह धारणा पूरी तरह से गलत है। 

 हीरा एक अजैविक पदार्थ है ना ही इसे चाटने से किसी की मौत होती है और ना ही इसके कोई नुकसान होते हैं। हालांकि अगर इसे कोई निगल ले तो फिर इसके नुकसान जरूर हो सकते हैं।  

हीरे की कठोरता के कारण इसे दांतों से चबाना असंभव है, और इसे तोड़ने के लिए बहुत अधिक बल की आवश्यकता होती है। इसे तोड़े जाने पर यह कांच के बुरादे जैसा दिखने लगता है। 

हीरे का औद्योगिक / सांस्कृतिक महत्व

सांस्कृतिक रूप से, हीरा प्रेम, स्थायित्व और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। हीरे की चमक और दुर्लभता ने इसे राजाओं और रानियों का पसंदीदा रत्न बना दिया है।

हीरे का उपयोग केवल गहनों तक सीमित नहीं है। इसकी कठोरता और चमक इसे औद्योगिक उपकरणों के लिए भी उपयुक्त बनाती है। कांच काटने, ड्रिलिंग, और उच्च-सटीकता वाले उपकरणों में हीरे का इस्तेमाल किया जाता है। 

उत्सव 

गणेश जी को दूर्वा माला चढ़ाने के फायदे

Ayushi Jain