श्‍वेता

Eye Makeup

मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान और नजर आएं बेहद खूबसूरत

मस्कारा आई मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मस्कारा को लगाने के लिए सही तरीका अपनाना बहुत जरूरी है।

मस्कारा लगाते समय कुछ बातों को ध्यान में रखें और दें अपनी आंखों को सुंदर लुक। आइये जानते हैं कैसे करें मस्कारा का सही उपयोग-

मस्कारा को हमेशा पूरे आई मेकअप के बाद लगाएं। सबसे पहले आईलैश कर्ल करें ताकि पूरी पलकों को सही वॉल्यूम मिल सके।

कभी भी सीधे ब्रश को बॉटल में से निकालकर मस्कारा न लगाएं। पहले ब्रश पर लगे अतिरिक्त मस्कारा लिक्विड को पोंछें फिर लगाएं।

मस्कारा लगाते समय नीचे की ओर नहीं बल्कि हमेशा ऊपर की ओर देखना चाहिए। ऐसा करने से मस्कारा आसानी से लग जाएगा।

मस्कारा लगाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह लगाते समय बीच में सूखे नहीं, इससे पलकें भुरभुरी और कमजोर होकर टूट सकती हैं।

याद रखें कि आँखों में ऊपर वाली पलकों की अपेक्षा नीचे वाली पलकें हमेशा ज्यादा नाजुक होती हैं। इसलिए इनपर ज्यादा मस्कारा न लगाएं।

आँखों के कोनों पर की पलकों के लिये ब्रश को वर्टिकल रखकर मस्कारा लगाएं। कोशिश करें कि ब्रश पलक के सभी बालों को अलग कर सके।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे