आंखों के लिए फायदेमंद है ये जूस 

Eye Health: 

प्रियंका शर्मा

आज के समय में बड़े और बच्चे दोनों ही मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर में लंबे समय तक लगे रहते है। 

इसके कारण लोगों की आखों पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए आज हम आपको बताते है आंखों को हेल्दी रखने के लिए कुछ हेल्दी जूस के बारे में- 

गाजर में विटामिन ए होता है, जो आंखों को हेल्दी बनाता है। साथ ही चुकंदर रेटिना के हेल्थ में सुधार करता है। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है। 

गाजर और चुकंदर का जूस

संतरा विटामिन सी का मुख्य सोर्स होता है। इसके जूस को पीने से ब्लड वैसल्स को ताकत मिलती है, साथ ही मोतियाबिंद का खतरा भी कम होता है।

संतरे का जूस 

नारियल पानी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार होता है। इसमें विटामिन सी के साथ बाकी जरूरी मिनरल्स और अमीनो एसिड भी होता है। 

नारियल पानी 

सेब में बहुत सारे बायोफ्लेवोनॉइड्स होते है। ये आंखों की रोशनी को सुधारने में मदद करता है, साथ ही आंखों की अन्य परेशानियों से भी बचाता है। 

सेब का जूस 

टमाटर के जूस में विटामिन ए, सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। ये तत्व आंखों को सेहतमंद बनाने के लिए बेहद अहम है। 

टमाटर का जूस  

आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। जो आंखों को सेहतमंद बनाने में बेहद फायदेमंद होता है। इसे आखों के लिए अच्छा माना जाता है। 

आंवले का जूस 

हरी पत्तेदार सब्जियों को एंटीऑक्सिडेंट का सोर्स माना जाता है। इससे आंखों को स्वस्थ और आंखों की रोशनी को ठीक किया जा सकता है।  

पालक, ब्रोकली का जूस 

मखाने से बनाएं ये 8 स्वादिष्ट डिशेज़

Makhana Recipes: 

निक्की मिश्रा