प्रतिमा सिंह

ऑफिस के लिए 5 मिनट में ऐसे करें मेकअप

             Makeup

ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे पहले स्टेप में स्किन को मॉइस्चराइज करें। हाइड्रेटेड स्किन पर मेकअप आसानी से अप्लाई हो पाता है। किसी अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सबसे पहले अपनी स्किन पर फाउंडेशन के साथ सनस्क्रीन मिलाकर लगाएँ। ये आपकी स्किन में थोड़ा लाइट के साथ धूप के नुकसानों से भी बचाने में मदद करेगा।

आई ब्राे आपके लुक को बनाने के साथ ही बिगाड़ भी सकती है। इसलिए इनको किसी ब्राउन जेल की मदद से सेट करें या नेचुरल ब्राउन कलर के ब्राे पेंसिल से फिल करें। 

ऑफिस जाने के लिए आप आई लाइनर लगाकर तुरंत खुद को एक अलग लुक दे सकती हैं। ये आपके आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही फ्रेश नुक देने में मदद करता है।

आई लाइनर और आई शैडो के इस्तेमाल के बदले आप सिर्फ मस्कारा का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जो समय बचाने और खूबसूरत दिखने के लिए काफी फायदेमंद है।

लिपस्टिक को लगाते ही ये तुरंत आपको ग्लैमेरस बना देती है। लेकिन ऑफिस में एलिगेंट लुक के लिए आप हल्के या वाइन कलर के लिपस्टिक को भी लगा सकती हैं। 

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और मेकअप को बैलेंस करने के लिए थोड़ा सा ब्लश जरूर लगाएं। ये आपके चेहरे पर फ्रेशनेस लाता है, जिससे आपकी थकावट नजर नहीं आती है।

ऑफिस जाने के लिए सबसे जल्दी और सबसे आसान हेयरस्टाइल के तौर पर आप हाइपोनीटेल और मेसी बन को चुन सकती हैं। ये हेयरस्टाइल 5 मिनट में बनाई जा सकती हैं।

Makeup: ऑयली स्किन के लिए बेहतरीन मेकअप गाइड

प्रतिमा सिंह