प्रतिमा सिंह
_____
_____
सीबम का ज़्यादा उत्पादन होने की वजह से तेल ज़्यादा बनने लगता है, जिससे त्वचा पर छोटे- छोटे गड्ढे दिखाई देने लगते हैं।
चेहरे पर बढ़े हुए पोर्स त्वचा की एक आम समस्या है। जो सुंदरता को कम करते हैं और त्वचा की गुणवत्ता को खराब करते हैं।
ओपन पोर्स की परेशानी को कम करने के लिए चेहरे को कुछ मिनट तक भाप दें। ऐसा करने से पोर्स का साइज कम हो जाता है।
स्टीमिंग
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इसे चेहरे पर अप्लाई और सूख जाने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी
ओपन पोर्स सेे राहत पाने के लिए नीम की पत्तियों को पीस कर चेहरे पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
नीम का लेप
इस समस्या को कम करने के लिए रोजाना चेहरे पर दही लगाएं, और कुछ देर बाद साफ करें। जल्द ही फर्क नजर जाएगा।
दही का इस्तेमाल
ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चेहरे पर एलोवेरा को लगाकर फिंगरटिप से हल्के से मसाज करें।
एलोवेरा जेल
इसके लिए रोजाना नियमित रूप से आप आइस क्यूब को चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको खुले पोर्स से छुटकारा मिलेगा।
आइस क्यूब
प्रतिमा सिंह