प्रतिमा सिंह
हर मौसम में त्वचा की सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ तरीके अपनाने की ज़रूरत होती है ।
हवा में तापमान,प्रदूषण और नमी का स्तर बदलने से त्वचा प्रभावित होती है।
सुबह उठने के तुरंत बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए।
ऑयली स्किन के लिए ठंडे पानी से चेहरे को धोना किसी दवा से कम नहीं है।
सुबह में चेहरे को साफ करने के बाद टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग स्टेप को भी पूरा करें।
त्वचा की ऊपर से देखभाल करने के साथ-साथ अंदर से भी इसको हाइड्रेट करना जरूरी है।
ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू के रस को मिलाकर एक सीरम तैयार कर सकती हैं।