प्रतिमा सिंह
_____
पाचन शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए सूखे मेवे काफी फायदेमंद होते हैं।
ड्राई फ्रूट्स के सेवन से हड्डियों को मजबूती, स्किन व बालों को चमकदार बनाए रखने में लाभ मिलते हैं।
पाचन समस्या होने पर सूखे मेवे को डाइट लिस्ट से हटाने के बजाय इसके खाने के तरीके को बदल दीजिए।
इसे दूध के साथ खा सकते हैं या हलवा में मिलाकर और लड्डू भी बनाकर इन्हें अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
सूखे मेवे खाने के बाद पाचन से परेशान रहते हैं तो इन्हें भिगोकर सुबह के वक्त खाली पेट खाने से आसानी से पच जाता है।
ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाने के लिए कद्दूकस की मदद से इसे पीस लें फिर इससे हलवा आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा।
ड्राई फ्रूट्स को पीस करके दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
प्रतिमा सिंह