निक्की कुमारी
Health
सर्वाइकल पेन की समस्या लोगों में बहुत आम है। इस कंडीशन में आपकी सर्वाइकल स्पाइन, जो गर्दन में मौजूद होती है में कढ़ापन, कंधों और गर्दन में जकड़न या दर्द की समस्या होने लगती है। आइए जानें इसके लिए कुछ एक्सरसाइज-
शरीर का पोस्चर बिगड़ने के कारण सर्वाइकल होने लगता है। सिर झुकाकर मोबाइल चलाना, झुककर बैठना, कंप्यूटर-लैपटॉप पर घंटों काम करना आदि गलत आदतों के कारण सर्वाइकल हो सकता है।
सर्वाइकल क्यों होता है?
कुर्सी पर पीठ सीधी करके बैठ जाएं, उसके बाद अपने बाएं हाथ को दाहिने घुटने पर रखते हुए, कंधों को दाईं ओर घुमाने के लिए स्ट्रेच करें। धीरे-धीरे वापस सीधे हों। इसे दूसरे पैर के साथ भी दोहराएं।
चेयर ट्विस्ट
इसके लिए सबसे पहले कमर सीधी करके कुर्सी पर बैठें। हाथों को सिर के पीछे ले जाकर स्ट्रेच करें। इस पोजीशन में 10 सेकेंड रहकर सांस लें। आखिर में आराम से सीधे हो जाएं। ऐसा 5 से 10 बार करें।
चेयर नेक एक्सरसाइज
सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को कुर्सी पर सामने की ओर रखें। धीरे-धीरे अपनी गर्दन को घड़ी की दिशा में घुमाएं। ऐसा आपको 4-5 बार करते जाना है। इससे दर्द में काफी आराम मिलेगा।
घड़ी की तरह घुमाएं
इसके लिए कमर सीधी करके किसी कुर्सी पर बैठें। इसके बाद गर्दन को एक तरफ लेकर जाएं। इसे धीरे-धीरे करें। झटके से गर्दन न मोड़ें। अब गर्दन को दूसरी तरफ घुमाएं। इससे दर्द कम हो सकता है।
नेक टर्न एक्सरसाइज
सीधे खड़े हो जाएं और अपने कंधों और गर्दन को सीधा रखें। अब अपने कंधों को सर्कुलर मोशन में गोल-गोल घुमाएं। 5 बार आगे की तरफ घुमाएं, उसके बाद 5 बार विपरीत दिशा में घुमाएं। इसे 8-10 बार दोहराएं।
कंधों को घुमाएं
निक्की कुमारी
इन 5 ड्राई फ्रूट्स को खाते ही मिलती है हाथी वाली शक्ति, कमजोरी की हो जाएगी छुट्टी