इन 7 बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं थी दशहरे की झलक

Bollywood

स्वाति कुमारी

शाहरुख की फिल्म रा-वन में अर्जुन रामपाल ने विलेन का रोल निभाया था। उनका वीडियो गेम से रियल लाइफ में आने का सीन दशहरा के दिन का ही दिखाया गया है।

रा.वन

 इस फिल्म की स्टोरी लाइन में अभिषेक बच्चन के साथ उनका पूरा परिवार बैठ कर रामलीला देख रहा होता है। इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई गई है।

दिल्ली 6

 फिल्म बजरंगी भाईजान के एक सीन के दौरान सलमान और करीना रामलीला की तैयारी करते दिखते हैं। इसके साथ ही फिल्म में हनुमान जी पर केंद्रित एक गाना भी है।

बजरंगी भाईजान

 शाहरुख खान की इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस गांव में आयोजित रामलीला में सीता का रोल निभाती दिखती हैं। साथ ही इसमें रावण दहन का सीन भी दिखाया गया है।

स्वदेस

 इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के रावण दहन सीन के दौरान ही सिद्धार्थ विलेन की तरह एंट्री लेते हैं।

एक विलेन

विद्या बालन की इस फिल्म में दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले सिंदूर खेला को दिखाया गया है। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन का दृश्य दिखाया गया है।

कहानी

इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक ड्रामा कंपनी में काम करते है। जिस वजह से फिल्म के कई सीन्स में रामलीला के कुछ अहम दृश्यों को दिखाया गया है।

नौटंकी साला

OTT पर फ्री में देखें ये टॉप 10 बोल्ड वेब सीरीज़

Entertainment

स्वाति कुमारी