श्‍वेता

इन शहरों में देखने को मिलती है दुर्गा पूजा की अलग ही धूम

Durga Puja 2024

हर शहर में दुर्गा पूजा को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन देश के कुछ शहरों में दुर्गा पूजा की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। आइए जानते हैं भारत की इन जगहों के बारे में-

कोलकाता में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान आप यहां बेहद खूबसूरत पंडाल देख सकते हैं। इस त्योहार के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

कोलकाता

मुंबई में अन्य त्योहारों की तरह दुर्गा पूजा भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां आप पंडाल में जाकर पूजा कर सकते हैं। इस पूजा समारोह के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आते हैं।

मुंबई

दिल्ली में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप बंगाली कल्चर को देखना चाहते हैं, तो दुर्गा पूजा के दौरान दिल्ली जरूर घूमें। आप यहां बंगाली व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।

दिल्ली

अहमदाबाद में दुर्गा पूजा के दौरान नजारा अद्भुत होता है। इस दौरान शहर में जगह-जगह दांडिया और गरबा का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।

अहमदाबाद

दुर्गा पूजा के दौरान वाराणसी का वातावरण बिल्कुल ही अलग होता है। आपको यहां छोटे-छोटे बच्चे राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के अवतार में देखन के लिए मिल जाएंगे।

वाराणसी

गुवाहाटी में दुर्गा पूजा के दौरान आपको पूरे शहर में मेले और प्रदर्शनियां देखने को मिलेंगी। असम में भी देश के अन्य भागों की तरह ही देवी की पूजा के लिए पंडालों लगाये जाते हैं।

गुवाहाटी

दुनियाभर से लोग मैसूर में दूर्गा पूजा देखने आते हैं। इस खास मौके पर झांकी भी निकलती है। इस दौरान इस शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाता है।

मैसूर

श्‍वेता

Puja Niyam

ये फूल है राम जी को बेहद पसंद, करें राम की पूजा इस फूल से