प्रतिमा सिंह
_____
सपने में कुत्ते का दिखना शुभ माना जाता है लेकिन अगर आप कुत्ते को सपने में काटते हुए देखते हैं तो इसका क्या अर्थ होता है।
ज़्यादातर लोग इस सपने को अशुभ मानते हैं। हालांकि ये कुत्ते की अवस्था पर निर्भर करता है कि कुत्ता आपको कब और कैसे काटते हुए दिखता है।
अगर आपको सपने में काला कुत्ता काटते हुए दिखा तो इसका अर्थ है कि आप कुछ गलतियां कर रहे हैं जिससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
यदि आपको कुत्ते का बच्चा काट रहा है तो समझ लीजिये कि आने वाला बच्चा आपके लिए थोड़ा पीड़ादायक हो सकता है।
कुत्ते को काटते हुए सपने में दिखना बताता है कि आपके निकट भविष्य में परिवारिक परेशानियां, दुख या दुर्घटनाएं घटित हो सकती है।
ये सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका कोई साथी, रिश्तेदार या परिवार का कोई सदस्य किसी बड़ी दुविधा में फंस सकता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये सपना इस बात का भी सूचक हो सकता है है कि निकट समय में आपको आर्थिक समस्याएं भी घेरने वाली हैं।
प्रतिमा सिंह