सारा अली खान के इन एथनिक लुक्स को दिवाली पार्टी में करें ट्राई

Diwali 2023

स्वाति कुमारी

सारा ने गोटा पट्टी वर्क वाले रेड अंब्रेला कट कुर्ती के साथ मैचिंग चूड़ीदार पहना है। उन्होंने लाल बिंदी और झुमकों से लुक पूरा किया है।

सिल्वर वर्क वाले पेप्लम टॉप को सारा ने मैचिंग शरारा पैंट के साथ वियर किया है। ग्लॉसी मेकअप से लुक निखर रहा है।

मिरर वर्क वाले लहंगे और प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ में सारा बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने हाथों में बैंगल्स और गले में चोकर नेकलेस पहना है।

सारा ने लेस वर्क वाले कुर्ती को स्ट्रेट पैंट्स और मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना है। उन्होंने आउटफिट के साथ चूड़ियां और जूतियां स्टाइल किया है।

गोल्डन बॉर्डर वाले रेड लहंगे के साथ सारा ने वी-नेक ब्लाउज़ और एंब्रॉयड्रेड दुपट्टा पेयर किया है। माथे पर मांग टीका उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।

सारा ने गोल्डन और ब्लैक प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने स्मोकी आईज़ मेकअप से लुक कंप्लीट किया है।

सारा ने मिरर वर्क बॉर्डर वाले व्हाइट साड़ी को मैचिंग ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है। ग्लोइंग मेकअप और कानों में डेगलर्स जच रहे हैं।

एक्ट्रेस ने व्हाइट मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज़ पहना है। दुपट्टे में मैचिंग बॉर्डर के साथ टैसल्स की डिटेलिंग खूबसूरत लग रही हैं।

इस फोटो में सारा ने ब्लैक फ्लोरल लहंगे के साथ सेक्विन ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने अपने लुक को सेक्विन दुपट्टे से पूरा किया है।

व्हाइट एंड ब्लैक शरारा सूट में सारा प्यारी लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हाथों में ऑक्सिडाइज्ड बैंगल्स पहने है।

 दिवाली पर प्रियंका चोपड़ा के इन साड़ी लुक्स को करें रीक्रिएट

Diwali 2023

स्वाति कुमारी