Diwali 2023 : इस दिवाली मिनटों में बनाएं रंगोली के अनोखे डिजाइन

आयुषी जैन 

रंगोली के बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा होता है। अगर आप दिवाली के लिए यूनिक रंगोली डिजाइन ढूंढ रहीं हैं तो यहां कुछ ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताया गया है। 

अगर आपको ड्राइंग आती है तो इस रंगोली से अच्छी कोई रंगोली नहीं हो सकती। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले चौक की मदद की मदद लेनी होगी फिर बॉउंड्री को रंगों से भरें। 

इस तरह के रंगोली डिजाइन को आप धनतेरस के दिन आंगन में बना सकती हैं। ये डिजाइन बिगनर्स के लिए सबसे सही है। इसके लिए डिब्बी, लकड़ी और चम्मच की जरुरत पड़ेगी।

जिन लोगों को रंगोली में मोर बनाना पसंद होता है यह डिजाइन उनके लिए बेस्ट है। इस रंगोली को बनाने के लिए आप अपनी पसंद के रंगों का चुनाव कर सकते हैं।  

यह रंगोली दिखने में सिंपल  लगती है। यह बहुत आसान और सुंदर रंगोली है। इस रंगोली को बनाने के लिए कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। आप भी आसानी से इसे बना सकते हैं। 

अगर आप बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह रंगोली बेस्ट है। आप इस रंगोली को फेविकोल की डिब्बी और पतली लकड़ी की मदद से बना सकते हैं। हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 

कई लोगों को फूलों की रंगोली बनाना पसंद होता है। अगर आप फूलों की रंगोली बनाना चाहते हैं तो यह रंगोली आपके आंगन में आप बना सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत लगती है।